दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होगा बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम, आतिशी ने IIT मद्रास का किया दौरा
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में एंटरप्रन्योरशिप को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। वहीं दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में 'बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम' की शुरूआत करने जा रही है।

इसी के संबंध में दिल्ली की उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के रिसर्च पार्क का दौरा किया। आईआईटी मद्रास के रिसर्च पार्क में बने 'स्पेशलाइज्ड एंड इनोशन एंड इनक्येवेशन सेंटर्स' का भी मंत्री आतिशी ने दौरा किया। जहां पर उन्होंने एक्सपर्ट्स के साथ बात चर्चा की कि किन बदलावों के साथ दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच एंटरप्रेन्योरशिप के कल्चर को बढ़ावा दिया जा सकता है।
पहले बता दें मद्रास आईआईटी के रिसर्च को इकोसिस्ट के रूप में डेवलेप किया गया है, जहां पर फैकल्टी, छात्र और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स रिसर्च और डेवलेपमेंट के जरिए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिव को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करते हैं। इसके जरिए मॉडल कंपनियों, संगठनों और उद्यमियों को कई क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलेप में सहयोग मिलता है।
दिल्ली की उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली की केजरीवाल सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर पॉजिटिव माहौल तैयार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा दिल्ली के विश्वविद्यालयों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हमें बहुत कुछ सीखना है। मद्रास आईआईटी पार्क में विकसित हो रहे आइडियाज से सीखकर हमारे युवा एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम को आकार देने में मदद मिलेगी।
आतिशी ने कहा आईआईटी मद्रास का रिसर्च पार्क और इनक्यूबेशन सेंटर - भारत में उद्योग-अकादमिक सहयोग के लिए सबसे उन्नत स्थानों में से एक है। यह 300 से अधिक इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप और 80 अनुसंधान एवं विकास संगठनों का गढ़ है। इस रिसर्च पार्क ने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार का नेतृत्व किया है, और अपने इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से 36,000 करोड़ रुपये का निवेश और 8000 नौकरियां उत्पन्न की है। ये हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
मंत्री ने कहा बिल्कुल उसी तरह दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार प्रयासरत है। दिल्ली सरकार का फोकस है कि प्रत्येक युवा नौकरी मांगने के बजाय आत्मनिर्भर बने और जॉब प्रोइवोइडर बने, ताकि वो देश से बेरोजगारी की महामारी को खत्म कर सके।
आतिशी ने कहा हमने बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम के साथ स्कूलों बच्चों को एंटरप्रेन्योर बनने के लिए प्लेटफार्म प्रदान किया है। इसके बाद अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों की बारी है।
मद्रास आईआईट में मंत्री आतिशी ने इसके संबंध में विशेषज्ञों से बात की कि कैसे दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में इनोवेटिव इन्क्यूवेशन सेंटर स्थापित किए जा सकते हैं। आतिशी ने इस मौके पर मद्रास आईआईटी में बने रिसर्च पार्क के इनक्यूबेशन सेल, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर, बैटरी इंजीनियरिंग एंड इलेट्रिक व्हीकल समेत अन्य यूनटि का दौरा किया। इसके साथ ही स्टार्टअप्स पर काम करने रह इंटनप्रेन्योर्स से भी बात की।
Exploring the @iitmadras Research Park & Incubation Centre - one of the most advanced spaces for industry-academia collaboration in India
It’s home to 300+ incubated start-ups & 80 R&D Organisations!
So much to learn for us to promote entrepreneurship in Delhi’s Universities.. pic.twitter.com/PSfkBolw9a
— Atishi (@AtishiAAP) September 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications