दिल्ली: कार में लगी आग, बच्चे के लिए गिफ्ट लेकर घर जा रहे पिता की जलकर मौत

दिल्ली में कार ड्राइवर की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वो अपने घर वापस जा रहा था। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है।

नई दिल्ली। सचिन त्यागी अपने बच्चे को सरप्राइज देना चाहते थे। सचिन ने कार में बच्चे के लिए गिफ्ट रखा था। लेकिन वो अपने घर पहुंचते इससे पहले ही मौत बन कर आई आग ने सब कुछ खत्म कर दिया। उनके परिवार ने घटना से कुछ देर पहले ही सचिन की बात परिवार से हुई थी, इस दौरान उन्होंने पत्नी से रात का खाना तैयार करने के लिए कहा था।

दिल्ली: कार में लगी आग, बच्चे के लिए गिफ्ट लेकर घर जा रहे पिता की जलकर मौत

जब पुलिस कर्मी जली हुई गाड़ी की पहली पैसेंजर सीट पर रखे हुए गिफ्ट के बच्चे हिस्से को निकाल रहे थे, तो परिजन गमगीन हो गए। सचिन का शव, अटॉप्सी के बाद बुधवार को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया।

बता दें कि सचिन अपनी पत्नी ममता, दो बच्चे और मां के साथ मंडोली एक्सटेंशन में रहते थे। कुछ महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था और उनका एक भाई उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद में कैब चलाता है।

करते थे एक्स्ट्रा काम

सचिन के एक रिश्तेदार ने बताया कि वो इस परिवार को पालने वाला अकेला था, साथ ही अपनी थोड़ी सी आय में से मां का इलाज भी कराता था। परिजनों की मांग पूरी करने के लिए वो एक्स्ट्रा काम भी करता था।

सचिन के पड़ोसी अतुल ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले साल खरीदी थी। यह कार सचिन ने 5 साल के लोन पर खरीदी थी। कहा कि सचिन अपनी कार से बहुत प्यार करता था। करीब आधा दिन उसी पर खर्च करते थे। ये हमारे लिए वाकई चौंकाने वाला है जब हमने यह सुना कि उनकी गाड़ी में आग लग गई।

फिलहाल परिजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी: बीजेपी की तर्ज पर मोदी की काशी में सपा ने बनाया सोशल मीडिया वॉर रूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+