Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुराड़ी 11 लोगों की मौत मामला: पुलिस के शिकंजे में आया तांत्रिक, मिलेंगे सारे सवालों के जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के सामुहिक आत्महत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रविवार को परिवार के सभी 11 सदस्यों ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। पुलिस को घर में कुछ ऐसी चीजें मिली, जो सामान्य नहीं थी। पूरा परिवार काफी लंबे समय से किसी तांत्रिक के फेर में फंसा था। पुलिस की जांच में अब तक जो बात साम ने आई है उससे लग रहा है कि परिवार के लोग तंत्र-मंत्र के फेर में फंसे थे। उन्होंने ओझा या बाबा के कहने पर मोक्ष प्राप्ति की कामना से सामुहिक आत्महत्या की। पुलिस घर में मिले रजिस्टर और मोबाइल नंबर की मदद से उस तांत्रिक तक पहुंच चुकी हैं, जिसके बहकावे की वजह से पूरे परिवार ने अपना खात्मा कर लिया।

 तंत्र-मंत्र में फंसा था परिवार, तांत्रिक तक पहुंची पुलिस

तंत्र-मंत्र में फंसा था परिवार, तांत्रिक तक पहुंची पुलिस

पुलिस की जांच में उसे घर से कुछ ऐसी चीजें मिली जो सामान्य नहीं थी। घटना की पटकथा पूरी तरह से घर में मिले रजिस्टर के पन्नों पर लिखी बातों से मेल खा रही थी। घटना में कई रहस्यमयी बातें और सबूत भी मिलें है, जिसे देखकर लग रहा है कि पूरा परिवार अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र जैसी चीजों में फंसा था और उसी के कहने पर उन्होंने मोक्ष प्राप्ति के लिए आत्महत्या की। क्राइम ब्रांच के सूत्र ने बताया कि दोनों रजिस्टर्स में छोटे भाई ललित की हैंड राइटिंग लग रही है। पुलिस ने घर में मिले नोट्स और रजिस्टर में लिखी बातों की मदद से उस तांत्रिक तक पहुंच गई, जिसके संपर्क में ये परिवार था। पुलिस ने सोमवार को एक तांत्रिक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस को उम्मीद है कि उससे उन्हें इस पूरे मामले में काफी जानकारी मिल जाएगी।

 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस के मुताबिक उन्हें खुदकुशी के काफी सबूत नहीं मिले हैं। 11 शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घर के कुछ लोगों के पेट खाली थे, यानि उन लोगों ने उस दिन उपवास रखा होगाय़। घटना वाले दिन बाहर से सिर्फ 10 रोटियां मंगवाई गई थी। परिवार में 11 लोगों के रहने पर सिर्फ 20 रोटियां मंगवाने की और कोई वजह नहीं हो सकती है।

 डायरी में तंत्र-मंत्र की बातें

डायरी में तंत्र-मंत्र की बातें

घर में मिली डायरी में तंत्र-मंत्र की बातें, मोक्ष, रीति-रिवाज और पिछले महीने की कुछ तिथियों का जिक्र है। पुलिस के मुताबिक डायरी में लिखे नोट्स के मुताबिक ही घर के शवों को लटकाया गया था। उसमें जैसे-जैसे लिखा है ठीक उसी तरह से सारी गतिविधियों को अंजाम दिया गया। डायरी में लिखा है कि तुम सब खुद को फांसी पर लटक जाओगे फिर अचानक भगवान प्रकट होंगे और उसी क्षण तुम्हें बचा लेंगे। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने तांत्रिक की इन्हीं बातों में आकर खुदकुशी कर ली। हालांकि रिश्तेदारों का कहना है कि घर के लोगों ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+