बुल्ली बाई-सुल्ली डील्स बनाने वाले जेल से छूटेंगे, जानिए कोर्ट से किस आधार पर मिली जमानत?

नई दिल्ली। विवादित "बुल्ली बाई" और "सुल्ली डील्स" ऐप्स के क्रिएटर्स को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस मामले में नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर आरोपी हैं, इन दोनों को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी। एक वकील ने बताया कि, अदालत ने उन्हें मानवीय आधार पर जमानत दी। अदालत ने माना कि, आरोपी पहली बार अपराधी हैं और लगातार जेल में रहना उनके जीवन के लिए ठीक नहीं होगा।

Bulli Bai and Sulli Deals App Creators get Bail

Recommended Video

    Bulli Bai, Sulli Deals: Bulli Bai App के आरोपी और Sulli Deals के निर्माता को राहत l वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि, नीरज बिश्नोई को 'बुल्ली बाई' ऐप मामले में और ओंकारेश्वर ठाकुर को 'सुल्ली डील्स' ऐप के निर्माता होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने इन आरोपियों पर सख्त शर्तें लगाई थीं ताकि वे किसी गवाह को धमका न सकें और किसी भी सबूत को नुकसान न पहुंचा सकें। शर्तों में यह शामिल है कि आरोपी व्यक्ति किसी भी पीड़ित से संपर्क करने, प्रभावित करने, प्रेरित करने का प्रयास नहीं करेगा।

    Bulli Bai and Sulli Deals App Creators get Bail

    अदालत के आदेश में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा, जांच अधिकारी को अपना संपर्क विवरण प्रदान करेगा और अपना फोन चालू रखेगा और जांच अधिकारी को अपना स्थान प्रदान करेगा।

    आदेश में कहा गया है कि आरोपी देश छोड़कर नहीं जाएंगे और हर तारीख को अदालत के सामने पेश होंगे, जमानत पर रहते हुए फिर वैसा अपराध नहीं करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+