दिल्ली: लोगों की भीड़ देख घबरा गया सांड, 5वीं मंजिल से नीचे कूदा
दिल्ली। साउथ दिल्ली के नेब सराय थाने इलाके के देवली स्थित राजू पार्क में बनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की छत पर देर शाम एक सांड चढ़ गया। लोगों ने इस मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पीसीआर, स्थानीय पुलिस, एमसीडी समेत फायर डिपार्टमेंट को दी। जब तक मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंची छत पर लोग लाठ- डंडे लेकर पहुंच गए। अचानक लोगों की भीड़ को देख सांड घबरा गया और नीचे कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र का है। दिल्ली पुलिस की मानें तो देवली इलाके के राजू पार्क स्थित बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की छत पर एक सांड गुरुवार की देर शाम चढ़ गया। इस बात की जानकारी जब लोगों को मिली तो उन्होंने पीसीआर, स्थानीय पुलिस, एमसीडी समेत फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी। वहीं, कुछ लोग हाथों में लाठी और डंडे लेकर छत पर पहुंच गए और सांड को नीचे उतारने की कोशिश करने लगे।
सूचना पर पुलिसकर्मी रेस्क्यू के लिए आए। लेकिन लोगों की भीड़ देखकर सांड घबरा गया और पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया। लोगों का आरोप है कि अगर एमसीडी और फायर ब्रिगेड के लोग समय पर आ गए होते तो सांड को बचाया जा सकता था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिस कारण सांड की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications