करोड़ों की प्रॉपर्टी, 3 मिनट में बहन का मर्डर, खेत में मिली भाई की लाश

नई दिल्ली। छावला थाना में आने वाले गांव घुम्मनहेड़ा गांव में लेडी प्रिसिंपल और उसके भाई की हत्या के मामले में नए खुलासे हुए है। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक इस हत्या के पीछे गांव की छह बीघा जमीन है जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ऊपर बताई जा रही है। इसी जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही एक शख्स नवीन ने लेडी प्रिंसपिल, अनीता यादव और उसके भाई की हत्या कर दी।

सिर्फ 3 मिनट में किया महिला का मर्डर

सिर्फ 3 मिनट में किया महिला का मर्डर

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने अनीता यादव के पति अशोक की कनपटी पर बंदूक तानते हुए घर में घुसे और अनीता को पूछते हुए घर के सेकेंड फ्लोर पर गए। यहीं अनीता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अनीता की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके पति और बेटे पर गोली चलाई लेकिन पिस्तौल में गोली फंसने की वजह से दोनों की जान बच गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी के मुताबिक आरोपी नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे वारदात को सिर्फ 3 मिनट में अंजाम दिया।

अनीता के भाई की भी हत्या

अनीता के भाई की भी हत्या

पुलिस ने बताया कि अनीता यादव की हत्या से पहले बदमाशों ने उसके भाई की भी हत्या कर दी थी। अनीता के भाई का शव को पुलिस हरियाणा के झज्जर में एक खेत से मिला था। इस हत्या के पीछे ने पुलिस ने गांव में स्थित 1 करोड़ की प्रॉपर्टी को बताया है। पुलिस ने बताया कि ये जमीन पहले नवीन की थी लेकिन कुछ साल पहले नवीन ने कुछ साल पहले इस जमीन को एक डील के तहत अनीता और उसके पति को दे दी थी।

ये थी जमीन की डील

ये थी जमीन की डील

डील ये थी कि नवीन को कुछ पैसों को जरूरत थी। उसने इसके लिए अपनी जमीन को अनीता और उके पति को गिरवी रखी थी। डील के मुताबहिक ब्याज सहित पैसा लौटाने के बाद वो जमीन वापस नवीन की हो जाएगी। लेकिन नवीन ने पैसे नहीं लौटाए तो अनीता यादव ने इस जमीन को अपने पास ही रखा। अनीता के पति अशोक ने बताया कि नवीन बिना पैसे दिए ही जमीन वापस मांग रहा था। हमने कहा कि पैसे दे दो और जमीन वापस ले लो। इसी बात से गुस्से में नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनीता और उसके भाई की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+