वोटिंग मशीन की बैटरी डाउन को लेकर भड़का बृंदा करात का गुस्सा, चुनाव आयोग पर निकाली भड़ास

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का छठा चरण पूरा हो चुका है। 25 मई को दिल्ली सहित 8 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बीच ईवीएम मशीन की खराबी पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात के गुस्से का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वोटिंग के दौरान शनिवार को दिल्ली के एक बूथ पर वोट डालने पहुंची करात को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने ईवीएम में आई खराबी पर अपना गुस्सा चुनाव आयोग पर निकाला।

Brinda Karat

दरअसल, वृंदा करात के मतदान केंद्र पर ईवीएम कंट्रोल यूनिट की बैटरी खत्म हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि मशीन की बैटरी डाउन हो गई, इसका मतलब चुनाव आयोग की बैटरी डाउन हो गई है।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,'हम वोट देने आए हैं, वे कह रहे हैं कि मशीन की बैटरी डाउन हो गई है। अगर सुबह-सुबह मशीन की बैटरी डाउन हो गई है, तो सोचिए चुनाव आयोग की क्या हालत होगी। मैंने यहां एक शिकायत लिखी है, ऐसा कैसे हुआ कि सुबह नौ बजे मशीन की बैटरी डाउन हो गई? उन्होंने क्या व्यवस्था की है? लोग इतनी देर तक गर्मी में यहां इंतजार कर रहे हैं।'

Recommended Video

      वोटिंग मशीन की बैटरी डाउन को लेकर भड़का बृंदा करात का गुस्सा, चुनाव आयोग पर निकाली भड़ास

      सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने के लिए लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि उनके मतदान केंद्र पर ईवीएम कंट्रोल यूनिट की बैटरी खत्म हो गई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केवल 15 मिनट के लिए रोका गया था और अब फिर से सुचारू रूप से चल रहा।

      बता दें कि करात नई दिल्ली लोकसभा सीट के सेंट कोलंबा स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने गई थीं। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपना मतदान करने से पहले लगभग 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+