स्कूल के बाद अब दिल्ली के 4 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरू
दिल्ली में स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली के चार अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये चार अस्पताल दीप चंद बंधु हॉस्पिटल, डीटीबी अस्पताल, दादा देव हॉस्पिटल,हेडगेवार हॉस्पिटल हैं, जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इन अस्पतालों को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की ओर से कहा गया है कि हमने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मेल किसने भेजा है।

वहीं दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मेल कहां से भेजा गया है। पुलिस की टीमें चारों अस्पतालों में पहुंच गई हैं।
बता दें कि रविवार को दिल्ली के 10 अस्पताल र इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली पुलिस ने इसे फर्जी कॉल करार दिया था।
बता दें कि इससे पहले एक मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि बाद में यह भी फर्जी कॉल निकली थी। यह धमकीभरा मेल रूस की ईमेल सर्विस के किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications