जानिए तीन नंबर पर रहे केजरीवाल के कैंडिडेट को मिले कितने वोट?
दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपचुनाव में 40,602 वोट हासिल किए।
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में करारा झटका लगा है। राजौरी गार्डन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की करारी हार हुई है और पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंच गई। भारतीय जनता पार्टी ने इस उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में दूसरे नंबर रही।
बीजेपी की शानदार जीत, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी के मजिंदर सिंह सिरसा ने उपचुनाव में 40,602 वोट हासिल किए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदेला को 25,950 वोट मिले हैं।

जमानत भी नहीं बचा सके AAP उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा था कि उपचुनाव में उनकी पार्टी की ही जीत होगी, लेकिन चुनाव के नतीजे आते ही आम आदमी पार्टी खेमे में खामोशी छा गई। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को महज 10,243 वोट मिले। इसी के साथ उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

उपचुनाव में बीजेपी ने हासिल किए 40,602 वोट
बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 14,652 वोटों के अंतर से हराया। राजौरी गार्डन उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। इससे पहले आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव में भी करारी हार झेलनी पड़ी थी।

केजरीवाल ने उठाया है ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा
इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया जा रहा है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को भी घेरा। फिलहाल दिल्ली के राजौरी गार्डन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हार के बाद पार्टी की ओर से कहा गया कि वो जनता के बीच फिर से विश्वास जगाएंगे।

AAP उम्मीदवार को महज 10,243 वोट मिले
नेताओं को उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में आगामी एमसीडी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी। बता दें कि राजौरी गार्डन सीट पर 2015 में आप उम्मीदवार जरनैल सिंह ने जीत दर्ज की थी। हालांकि पंजाब में उपचुनाव के दौरान उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी और पंजाब से विधानसभा चुनाव में उतरे थे।












Click it and Unblock the Notifications