दिल्ली जल बोर्ड में भाजपा समर्थकों ने की तोड़फोड़, मंत्री आतिशी ने की FIR की मांग
Delhi News: दिल्ली में जल संकट के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी जंग चल रही है। रविवार को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना घटी है। इस मामले कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के समर्थकों ने जल बोर्ड में तोड़फोड़ की है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आतिशी ने कहा कि साउथ दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी बीजेपी के गुंडों को लेकर छतरपुर के दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर पहुँचे, इन्होंने वहाँ जमकर तोड़-फोड़ की। हमने इसका वीडियों दिल्ली पुलिस को दे दिया है। अब देखना ये है कि क्या LG के अधीन आती दिल्ली पुलिस बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी के ख़िलाफ़ एफआईआर करेगी?

आतिशी ने आरोप लगाया कि जल बोर्ड में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के पास बीजेपी के झंडे और पटके थे, वह रमेश विधूड़ी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। आप नेत्री आतिशी ने भाजपा पर बड़ी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जितना भी पानी दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उत्पादित करते हैं, उतना पानी पाइपलाइन के द्वारा आगे भेजा जाता है। अब इन पाइपलाइनों को नुक़सान पहुँचाया जा रहा है। भाजपा के नेता कैसे टूटी पाइपलाइन के आगे पहुंच जाते हैं। फोटो क्लिक कराते हैं। कल साउथ को पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन जो सोनिया विहार से दक्षिणी दिल्ली को पानी देती है। वह टूटी हुई पाई गई। इस पाइपलाइन को जानबूझकर तोड़ा गया? यह ख़ुद तो हुआ नहीं होगा। यह भी साज़िश का एक हिस्सा है।
ये भी पढ़ें Delhi:आम आदमी पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप, मंत्री आतिशी ने कहा- दिल्ली में पाइपलाइन काटने की हो रही है साजिश












Click it and Unblock the Notifications