Delhi Chunav 2025: लोकसभा चुनाव वाला फॉर्मूला अपनाएगी BJP,हर सीट पर तीन संभावित नाम तय
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी इस बार सितंबर से ही योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए संभावित 3 प्रत्याशियों के नाम भी पहले से छांट लिए हैं। दिल्ली विधानसभा के चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं।
पिछले दो विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी से मात खा चुकी बीजेपी अबकी बार लोकसभा चुनावों में जीत के मंत्र वाले वाले फॉर्मूले पर चलने की कोशिश में है। पिछले दो लोकसभा चुनावों से भाजपा लगातार दिल्ली की सातों सीटें जीत रही है।

हर सीट के लिए संभावित तीन नाम तय-बीजेपी
बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी औसतन तीन संभावित नामों को छांट चुकी है। दिल्ली बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक मध्य दिसंबर तक संभावना है कि पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी।
बीजेपी नेता के अनुसार सर्वे के स्तर पर उम्मीदवारों के चुनाव की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा,'सर्वे के आधार पर सभी 70 सीटों के लिए सबसे सक्षम तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पहले ही चुन लिए गए हैं।'
टिकट के दावेदारों का दफ्तर आने का सिलसिला जारी
दिल्ली में बीजेपी 1998 से ही सत्ता से बाहर है। अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव में जीत के लिए वह हर संभव कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनावों में टिकट पाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने बायोडेटा के साथ रोजाना दिल्ली बीजेपी कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
दिल्ली बीजेपी के एक अन्य नेता ने कहा कि जो नाम छांटे गए हैं, उनमें से पार्टी का शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लेगा। पार्टी की विभिन्न बैठकों में बीजेपी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि टिकट की घोषणा जल्द हो जाए, ताकि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिले।
लोकसभा चुनावों में पहले से टिकट देने का मिला पार्टी को फायदा
इस तरह की मांग सितंबर में राजस्थान के रणथम्भौर में हुई दिल्ली बीजेपी की दो-दिवसीय 'चिंतन बैठक' में भी की गई थी। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल हुए थे।
इस बैठक में कुछ नेताओं ने यह बताया था कि इस साल 25 मई को दिल्ली में हुए लोकसभा चुनावों के लिए पहले से टिकट दिए से सातों सीटों पर जीत में बहुत बड़ी मदद मिली।
पिछले दो चुनावों से एकतरफा जीत रही है 'आप'
दिल्ली विधानसभा चुनावों में 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। पहले में वह 70 में 67 सीटें जीत गई थी और दूसरे में उसे 62 सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी को पहले में सिर्फ 3 और दूसरे में 8 सीटें मिली थीं।
इसे भी पढ़ें- 'दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल', केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा हमला; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
हालांकि, इस बार 'आप'सरकार के खलाफ भ्रष्टाचार और घोटालों के गंभीर मुद्दे हैं; और पानी, सड़क, परिवहन और प्रदूषण जैसे मामलों के दम पर भी बीजेपी को अपने लिए बेहतर अवसर दिख रहा है। (इनपुट-पीटीआई)
-
Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर -
Tamil Nadu Election: विजय की NDA में एंट्री के पीछे ‘लेडी लक' तृषा? सियासी डील का इनसाइड गेम! -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
Vijay In NDA: विजय को एनडीए में लाने के लिए क्यों तैयार बीजेपी? दिल्ली की चाल से चेन्नई की सियासत में भूचाल! -
Sanjay Bhatia from BJP and Karamvir Singh Boudh from Congress Elected to Rajya Sabha -
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल लॉन्च -
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में












Click it and Unblock the Notifications