बीजेपी वाले लड़ते बहुत हैं लेकिन काम नहीं करते; बदरपुर में बोले केजरीवाल
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बदरपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और AAP प्रत्याशी राम सिंह नेताजी को जिताने की अपील की। इस दौरान केजरीवाल को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने मातृ शक्ति के लिए सम्मान राशि की घोषणा की थी जिसका Registration जल्द शुरू हो जाएगा। जिसके बाद ₹2,100/महीना सम्मान राशि मिलने लगेगी। उन्होंने कहा, BJP वाले कह रहे हैं कि दिल्ली की महिलाओं को सम्मान राशि देने की क्या ज़रूरत है, महिलाएं बिगड़ जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा, पूरी दिल्ली में काम हो रहे हैं लेकिन बदरपुर में नहीं हो रहे क्योंकि यहां BJP का विधायक है। बीजेपी वाले लड़ते बहुत हैं लेकिन काम नहीं करते, अब दिल्ली में फिर से AAP सरकार आ रही है तो बदरपुर में भी AAP का विधायक ही आना चाहिए।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं और छात्राओं से अरविंद केजरीवाल ने बातचीत की। इस दौरान लोगों के बीच उनके साथ सेल्फी लेने के होड़ मच गई। उन्होंने बुजुर्गों से उनका हालचाल जाना और फिर से सरकार बनाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications