Parvesh Verma: केजरीवाल को दी मात, सीएम बनने चूके प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर क्या कहा
BJP leader Parvesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) का नाम सीएम कैंडिडेट के रूप में सबसे ज्यादा चर्चाओं में था। वो सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि, पार्टी ने प्रवेश वर्मा को रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) कैबिनेट में जगह दी है।
रेखा गुप्ता कैबिनेट में जगह मिलने और शपथ ग्रहण से पहले प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे।

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिनके विकास पर लोगों ने भरोसा जताया है। दिल्ली के लोगों को पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने में सफल होंगे। मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं।
उनके नेतृत्व में हमें दिल्ली के लिए अच्छी दिशा मिली और हमने सरकार बनाई। मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। उनकी मेहनत रंग लाई है। इस दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा, मैं अपनी आखिरी सांस तक भाजपा में रहूंगा। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications