झुग्गी झोपड़ी वालों के साथ षड्यंत्र कर रही है भाजपा; आतिशी का बड़ा आरोप
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झुग्गी झोपड़ी के मुद्दे पर सियासत गर्म हो गई है। आज मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी वालों के साथ भाजपा षड्यंत्र कर रही है। आतिशी ने कहा कि BJP वाले पहले झुग्गी में जाते हैं और बाद में उन्हीं झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाते हैं।
आतिशी ने कहा, बीजेपी वाले झुग्गियों में जाकर लोगों के नाम और नंबर लेकर जाते हैं और उनका वोट कटवा देते हैं। कल PM मोदी पूसा Institute के दौरे पर गए। इस दौरान केंद्र सरकार ने रास्ते में पड़ने वाली झुग्गियों को कपड़े से ढक दिया। उन्होंने आगे कहा, इससे पहले G-20 के दौरान भी BJP ने झुग्गियों को ढका था और बाहर पुलिस तैनात कराई थी।

उन्होंने कहा कि BJP वाले आपको कपड़े और पैसे देंगे लेकिन आपका जीवन इससे नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, आपका जीवन अरविंद केजरीवाल की फ्री बिजली-पानी, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई, महिलाओं को ₹2100 से चलेगा।"












Click it and Unblock the Notifications