'बीजेपी पूर्वांचलियों से नफ़रत करती है', दिल्ली में छठ घाट को लेकर AAP का बीजेपी पर हमला
Delhi Politics: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देना चाहती। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। छठ पूजा घाट के मुद्दे को लेकर AAP ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर छठ घाट के काम को रोकने का आरोप लगाया है। वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी को निशाना साधा।
सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''बीजेपी पूर्वांचलियों से नफ़रत करती है। इनकी राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि ये, ग्रेटर कैलाश में DDA के माध्यम से छठ घाट पर रोक लगा रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ को लेकर ऐसी ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी, बीजेपी को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।''

आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं बार बार कहता हूँ की "BJP पूर्वांचलियों से नफ़रत करती है। GK में BJP पार्षद ने छठ घाट तोड़ा था। अब BJP वाले DDA के माध्यम से छठ घाट पर रोक लगा रहे हैं। छठ घाट से खिलवाड़ किया तो अंजाम बुरा होगा।"
वहीं, आतिशी सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी X पर लिखा, "पूर्वांचल स्वाभिमान जिंदाबाद। चिराग दिल्ली और आस पास के पूर्वांचल भाइयों का छठ घाट बीजेपी शासित DDA रोक रही है। पूर्वांचल के सम्मान के लिए, पूर्वांचल के भाइयों के हक़ की आवाज़ उठाने मैं सतपुला ग्राउंड, चिराग दिल्ली जाऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications