BJP के पास जितनी ताक़त दिल्ली के काम रोकने की है, उससे 100 गुना ताक़त केजरीवाल में काम करने की है: गोपाल राय
Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को किराड़ी जिला सम्मेलन में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिए ऐसा संकेत दिया, जिससे आम आदमी पार्टी में खलबली मचनी तय है। इसके बाद दिल्ली प्रदेश के आप संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
गोपाल राय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपलोग चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हर कार्यकर्ता को केजरीवाल जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा, BJP के पास जितनी ताक़त दिल्ली के काम रोकने की है, उससे 100 गुना ताक़त केजरीवाल जी में दिल्ली के लिए काम करने की है। हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की लेकन हम नहीं टूटे, सारे बड़े नेताओं को जेल भेज दिया। अरविंद केजरीवाल ने जेल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और संकल्प लिया कि जब तक दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में आप को जीताकर उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications