दिल्ली: रोहिणी में गार्ड को गोली मारकर 15 लाख की लूट
बदमाशों की गोली से घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की पहचान और धर-पकड़ के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में एटीएम में रकम डालने निकली कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर बाइक सवारों ने 15 लाख लूट लिए। बदमाश लूट के बाद बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

कैश वैन करोल बाग से आ रही थी और जिस तरह से लूट की घटना हुई उससे लगता है कि लुटेरों को वैन का पहले पीछा किया और फिर वैन में कैश की जानकारी कर लूट को अंजाम दिया। करोलबाग से चली वैन कुछ एटीएम में पैसा डालने के बाद जब रोहिणी के सेक्टर 24 पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने कैश वैन पर मौजूद गार्ड को गोली मार दी।इसके बाद वो रकम लूट कर बाइक से फरार हो गए।
बदमाशों की गोली से घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की पहचान और धर-पकड़ के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications