अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश मुददे पर हुई चर्चा; जानें क्या बोले...

आगामी लोक सभा चुनाव को सभी गैर-बीजेपी दलों को एकजुट करने में लगे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। रविवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। साथ में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

Bihar CM Nitish Kumar

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के खिलाफ विपक्षी दलों ने एक ही सुर 'हम साथ-साथ हैं' अलापना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कई दिग्गज नेताओं की टोली रही।

घंटों चली मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा दिल्ली के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नकारते हुए अध्यादेश लाने के मुद्दे पर वे दिल्ली की जनता के साथ खड़े हैं। अगर केंद्र इस अध्यादेश को विधेयक के रूप में लाता है, तो सभी गैर-बीजेपी दल एक साथ आ जाएं तो उसे राज्यसभा में हराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह संदेश जा सकता है कि 2024 में बीजेपी की सरकार खत्म हो जाएगी।

वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक चुनी हुई सरकार को दी गई शक्तियां कैसे छीनी जा सकती हैं? यह संविधान के खिलाफ है। हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। हम देश के सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक मंच पर विपक्षियों को जुटाने में लगे नीतीश

यह कोई पहली मुलाकात नहीं है, इससे पहले भी नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग कर चुके हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार कई बार मीडिया के समक्ष इस बात को साफ कर चुके हैं कि विपक्षी दल एक मंच पर आ जाए तो बीजेपी का लोकसभा चुनाव से सफाया किया जा सकता है।

ऐसे में गैर-बीजेपी दलों को एक मंच पर लाने में जुटे हैं। इस कड़ी में नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा के मुखिया अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ मुलाकात कर एकजुट होने की अपील कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+