दिल्ली में लाजपत नगर के दुकानदारों को मिला बड़ा तोहफा, फिर से खुलेंगी 392 दुकानें

दिवाली से पहले दिल्ली के व्यापारियों को केजरीवाल सरकार ने बड़ी सौगात दी है। दिल्ली की मेयर शेली ओबरॉय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार लाजपत नगर 4 की लेडीज गारमेंट मार्केट की 392 दुकानों को डी-सील किया जाएगा। छह साल से बंद पड़ी ये दुकानें एक बार फिर से खुलेंगी, जिसके बाद दुकानदारों के चेहर पर खुशी देखने को मिलेगी। जिस तरह से इन दुकानों पर पिछले छह सालों से ताला पड़ा था उसके बाद दिवाली से ठीक पहले आई यह खबर इन दुकानदारों के लिए बड़ी सौगात है।

शेली ओबरॉय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली को Diwali Gift: एक बड़ी गारंटी पूरी होनी शुरू हुई। माननीय Supreme Court के निर्देशानुसार नगर निगम की मॉनिटरिंग कमेटी ने लाजपत नगर 4 की लेडीज गारमेंट मार्केट की 392 दुकानों को De-Seal करने के निर्देश दिए। कुछ औपचारिकताएं पूरी करके दुकानदारों के परिवारों को मिलेगी लंबे अरसे बाद राहत।

shelly oberoi

लंबे अरसे से लाजपत नगर के दुकानदार अपनी दुकानों को डी-सील किए जाने की बाट जोह रहे थे। ऐसे में अब उन्हें बड़ी राहत मिली है। मॉनिटरिंग कमेटी ने आखिरकार इन दुकानों को डी-सील करने का निर्देश दे दिया है। नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के 400 व्यापारी और 20 हजार अन्य लोगों का इससे व्यापार चल रहा था। लेकिन सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।

मेयर डॉक्टर ओबरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल ने नगर निगम मुख्यालय में मीडिया से बात करतके हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने 2018 में लाजपत नगर पार्ट 4 में स्थित पुरानी दो मंजिला लेडीज मार्केट को सील करने का आदेश दिया था। लेकिन अब इन दुकानों को डी-सील किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+