आप सरकार का बड़ा फैसला, ईवी पॉलिसी को मार्च 2024 तक बढ़ाया गया
New Delhi: Aam Aadmi Party सरकार ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 1 जनवरी 2024 और उसके बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी मिलेगी और रोड टैक्स में छूट भी दी जाएगी। दिल्ली ईवी पॉलिसी का मकसद राजधानी में ई-व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देना है।
आतिशी ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लंबित वेतन देने के लिए डीएसएफडीसी को 17 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट ने गुरु नानक आई सेंटर में ऑप्टोमेट्री ट्रेनिंग विंग खोलने का भी निर्णय लिया है।

सीएम आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली कैबिनेट ने ईवी नीति का विस्तार करने और 1 जनवरी से लंबित सब्सिडी और रोड टैक्स की छूट को लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 1 जनवरी, 2024 और उसके बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी और रोड टैक्स में छूट मिलेगी, जिसे भाजपा ने तब रोक दिया था, जब अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया था।
कर्मचारियों के Pending वेतन के लिए 17 करोड़ अनुदान को सीएम ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के वेतन को लेकर बड़ा फैसला लिया और कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए दिल्ली अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम लिमिटेड को 17 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आतिशी ने गुरु नानक आई सेंटर के एक नए विंग में ऑप्टोमेट्री में चार साल के स्नातक कार्यक्रम की भी घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications