दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में होंगे शामिल, VIDEO

Bhagwant Mann Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: आप नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह में शामिल होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी सगाई।

भगवंत मान

Recommended Video

    Parineeti-Raghav Engagement | London से Delhi पहुंची Priyanka, रिश्तेदार भी पहुंचे | वनइंडिया हिंदी

    Bhagwant Mann Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज यानी शनिवार को फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई कर रहे हैं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे हैं। कई राजनेता पहले ही पहुंच चुके हैं। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं का पहुंचना जारी है।

    बता दें कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सरेमेनी का आयोजन किया गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का कार्यक्रम शाम 5 बजे से ही शुरू हो गया है। सगाई सामरोह की शुरुआत सुखम साहिब पाठ से हुई। इसके बाद अरदास का आयोजन किया गया। परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ सगाई वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।

    पिछले कई दिनों से राघव और परिणीति की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं। इस सगाई समारोह में लगभग 150 मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। इस सगाई से पहले राघव की खुशियां दुगुनी हो गई थी। जालंधर से आप नेता सुशील रिंकू भारी मतों से लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है। सुशील रिंकू की जीत के बाद राघव चड्ढा आज सगाई कर रहे हैं।

    बता दें कि जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता सुशील रिंकू 58 हजार मतों से विजई हुए हैं। सुशील ने कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों को पराजित किया है। इस जीत के बाद राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सुशील को जीत की बधाई दी और जालंधर की जनता का आभार जताया है।

    यह भी पढ़ें- Jalandhar Bypoll results: आप की जीत से गदगद सीएम भगवंत मान, कहा- हम सर्वे में नहीं,सरकार में आते हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+