लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने दी सौगात, दिल्ली सीएम ने रिंग रोड और मोती नगर थ्री लेन फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिंग रोड और मोती नगर के बीच एक शानदार 3 लेन के नए फ़्लाइओवर का उद्घाटन किया।

दिल्ली के मोदी नगर और कीर्ति नगर से पंजाबी बाग होते हुए शकूरपुर की ओर आने वाले दिल्ली वासियों को बड़ी राहत दी है। पंजाबी बाग फ्लाईओवर के 444 मीटर लंबे हिस्से पर बने तीन लेन का ये फ्लाईओवर शुरू होने से ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक सुधर जाएगी।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा मोती नगर फ्लाईओवर के लिए दिल्लीवासियों को ढेरों मुबारकबाद। यहाँ आधे Km में आधा घंटा लगता था, बहुत थकान होती थी। अब आधे घंटे से घटकर समय 3 मिनट हुआ। उन्होंने कहा ये बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है, आगे क्लब रोड फ्लाईओवर बन रहा है, इसको पूरा बनने में डेढ़ साल लगे, वो पौने दो साल यानी क्लब रोड फ्लाइओवर जुलाई तक बन जाएगा।
वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया हर दिन 1.25 लाख से अधिक वाहन इस फ़्लाइओवर से आवाजाही करेंगे। जाम कम होने से सालाना 50,000 टन प्रदूषण घटेगा और 6 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत होगी। उन्होंने कहा गर्व है कि ये केजरीवाल सरकार द्वारा पिछले 9 सालों में बनाया गया 31वो फ्लाईओवर है।
मंत्री आतिशी ने कहा आज मोती नगर फ़्लाइओवर प्रमाण है कि केजरीवाल जी को, और दिल्ली के विकास को रोकने की हर साज़िश फेल हो चुकी है। दिल्ली उनके नेतृत्व में दिन दुगनी रात चौगुणी तरक़्क़ी कर रही है; और एक वर्ल्ड क्लास शहर बनने की राह पर है।
सारे षड्यंत्रकारी जान ले; चाहे जो कर लो, अरविंद केजरीवाल जी को रोकना असंभव है; दिल्ली की तरक्की को रोकना असंभव है।












Click it and Unblock the Notifications