Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रूटों पर जाने से बचें
Traffic Advisory Beating Retreat Ceremony: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के समापन समारोह 'बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी' को लेकर सोमवार 29 जनवरी को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 'बीटिंग द रिट्रीट' गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक अंत माना जाता है।
अगर आप काम या किसी अन्य कारण से दिल्ली में आज बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो आपको ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर प्लान बनाना चाहिए। अधिकारियों ने आज दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक यातायात प्रतिबंधों की घोषणा की है।

दिल्ली पुलिस ने विजय चौक को यातायात के लिए बंद रखने की घोषणा की है। विजय चौक और सी-हेक्सागन के बीच कर्तव्य पथ यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा और विजय चौक वाहनों के लिए बंद रहेगा।
विजय चौक पर जाकर 'बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी' देखने वालों के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और सी-हेक्सागन के बीच वॉटर चैनलों के पीछे पार्किंग की सुविधा होगी।
आइए जानें किन-किन रूटों पर जाने से बचें?
- R/A सुरेहेट मस्जिद और कृषि भवन के बीच रफी मार्ग पर यातायात प्रतिबंध लागू होंगे। कृषि भवन से विजय चौक की ओर रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद से आगे विजय चौक की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएं।
- रायसीना रोड से लेकर दारा शिकोह चौराहे तक किसी भी तरह के वाहन को एंट्री नहीं मिलेगी।
DTC बसों का भी रूट डायवर्ट
- मुख्य कार्यक्रम स्थल और इंडिया गेट के आसपास डीटीसी बसों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बन मार्ग, जीपीओ, बाबा खड़क सिंह मार्ग से होकर गुजरेंगी।
- कनॉट प्लेस से इंडिया गेट तक बसें मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, रिंग रोड और सराय काले खां से होकर जाएंगी।
- मंडी हाउस और फिरोज शाह रोड से कनॉट प्लेस जाने वाली बसें कस्तूरबा गांधी मार्ग या बाराखंभा रोड से लौटते हुए शिव स्टेडियम तक जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications