Batla House Encounter: दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकी आरिज खान की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

Batla House Encounter Case: दिल्‍ली के जामिया नगर स्थित बाटला हाउस में सितंबर 2008 में हुई मुठभेड़ के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी आरिज खान की मौत की सजा को कम कर दिया है, जिसे बटला हाउस मुठभेड़ मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा ए मौत दी गई थी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने आरिज खान की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या के लिए ट्रायल कोर्ट ने खान को मौत की सजा सुनाई थी। जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने कम कर दिया है।

Batla House Encounter Case:

पुलिस इंस्पेक्टर की हुई थी मौत

दिल्ली के बाटला हाउस के एल-18 फ्लैट में गोलीबारी में दो आतंकवादियों और एक पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की मौत के पंद्रह साल बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आरिज खान की मौत की सजा की पुष्टि के संदर्भ पर अपना आदेश सुनाया।

10 साल से फरार था आतंकी आरिज

इससे पहले आतंकी आरिज खान को मौत की सजा की पुष्टि पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि खान उर्फ जुनैद को इस मुठभेड़ के बाद लगभग एक दशक तक फरार रहने के बाद 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

साकेत कोर्ट ने सुनाई थी मौत की सजा

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस अमित शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इंस्पेक्टर शर्मा की हत्या से संबंधित मामले में अपनी दोषसिद्धि और मौत की सजा को चुनौती देने वाली खान की अपील पर भी आदेश सुनाया। साकेत कोर्ट ने आरिज खान को मौत की सजा सुनाई थी।

जानिए क्या था बटला हाउस एनकाउंटर?

बता दें कि 13 सितंबर 2008 को दिल्ली सीरियल बम धमाकों से दहला था। इन धमाकों में 26 बेकसूर लोगों की मौत हुई थी, जबकि 133 घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में बम ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन की साजिश का पता लगा था, जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस को 19 सितंबर को सूचना मिली था कि आतंकी जामिया नगर के बाटला हाउस में हैं।

जिसके बाद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के नेतृत्व में टीम जब आतंकियों को पकड़ने पहुंची तो उन पर फायरिंग की गई। जिसमें इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए। एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। लेकिन दो आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद और शहजाद अहमद उर्फ पप्पू फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+