Bank Robbery Attempt: दिल्ली के मॉडल टाउन में बैंक लूटने की कोशिश, लुटेरा गिरफ्तार

Bank Robbery Attempt का केस दिल्ली के मॉडल टाउन से सामने आया है। बैंक लूटने की कोशिश करने वाला लुटेरा गिरफ्तार हो चुका है।

Bank Robbery Attempt

Bank Robbery Attempt: दिल्ली के मॉडल टाउन में बैंक लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। लुटेरा गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हथियार के साथ एक डाकू को गिरफ्तार किया गया है। इसने कथित तौर पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के मॉडल टाउन क्षेत्र में एक बैंक को लूटने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया, प्रारंभिक जांच से पता चला कि अभियुक्त का नाम राजा है और वह एक नशे की हालत (inebriated condition) में था। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार एचडीएफसी बैंक में फायरिंग की घटना के बारे में पीसीआर कॉल दोपहर लगभग 2:40 बजे रिसीव किया गया। मॉडल टाउन पुलिस थाने के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हथियार के साथ बैंक में घुसे शख्स को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बैंक से सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ 2 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस और 5 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा, यह पता चला कि आरोपी ने 5 राउंड फायरिंग की। हवाई फायरिंग के कारण गोलियां बैंक की छत से टकराई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने बैंक में प्रवेश किया, कैश काउंटर के पास गया और बैंक कर्मचारी से नकदी सौंपने के लिए कहा। जब कर्मचारी ने उससे चेकबुक के लिए कहा, तो उसने बैग में खोज करना शुरू कर दिया और बैग से पिस्तौल निकाली। आरोपी ने डकैती करने के मकसद से बैंक की छत पर निशाना साधते हुए 5 राउंड फायर किए। पुलिस इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।" पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

रविवार को ही बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बैंक की संपत्ति लूटने का एक और मामला दिल्ली से ही सामने आया। ANI की रिपोर्ट में बताया गया कि बैंक ऑफ इंडिया के ATM को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई।

दिल्ली पुलिस ने बताया, कुछ बदमाशों ने रविवार को सुबह -सुबह नरेला पुलिस कॉलोनी के पास एक कटर से काटकर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, एटीएम का अलार्म बजने पर बदमाश मौके से भाग गए। फरार बदमाशों एटीएम के डीवीआर को अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+