Delhi: 15 अगस्त को आतिशी नहीं फहरा पाएंगी तिरंगा, आप सरकार के अधीन आने वाले विभाग ने ही प्रस्‍ताव किया खारिज

Delhi News: स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल की अनुप‍स्थिति में मंत्री आतिशी के द्वारा ध्‍वजारोहण करने की योजना पर पानी फिर चुका है,क्‍योंकि दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के अंतर्गत आने वाले सामान्‍य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने ही इस प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है।

बता दें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में दिल्‍ली सरकार द्वारा सामान्‍य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर मुख्‍यमंत्री की अनु‍पस्थिति में 15 अगस्‍त को मंत्री आतिशी द्वारा ध्‍वजारोहरण करवाने की गुजारिश की गई थी लेकिन दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सामान्‍य प्रशासन विभाग ने ही कानून और नियमों का हवाला देते हुए प्रस्‍ताव खारिज कर दिया है।

atishi

दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बीते सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि स्वतंत्रता दिवस पर सीएम केजरीवाल की जगह मंत्री आतिशी को झंडा फहराने की परमीशन दी जाए।

सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आतिशी को झंडा फहराने की परमीशन देने से इनकार करते हुए कहा "सीएम केजरीवाल का जेल से किया गया संवाद जेल नियमों का उल्लंघन करता है, जिसके अनुसार निजी मामलों से संबंधी पत्र केवल बाहर के करीबी लोगों को ही भेजे जा सकते हैं।

मनीष सिसोदिया बोले- ये है तुच्‍छ राजनीति

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आतिशी को झंडा फहराने की अनुमति न देने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) की आलोचना की। सिसोदिया ने स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर राजनीति किए जाने को तुच्‍छ राजनीति बताया।

मनीष सिसोदिया ने कहा "ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आजादी के इस पावन अवसर पर टुच्‍ची राजनीति की जा रही है। उन्‍होंने कहा मैं अखबारों में पढ़ता रहता हूं कि जब ठग सुकेश पत्र लिखता है तो तिहाड़ के अधिकारी उसे एलजी को सौंप देते हैं और एलजी उस पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन जब दिल्ली के मुख्‍यमंत्री है,तो एलजी तिहाड़ के अधिकारियों को उन्हें पत्र भेजने से रोकते हैं। ...एलजी को स्वतंत्रता दिवस से कोई लेना-देना नहीं है।"

जानें क्‍या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्‍यपाल वीके सक्सेना को डॉयरेक्‍ट एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्‍होंने शिक्षा मंत्री आतिशी को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने की परमीशन मांगी थी ,लेकिन उपराज्‍यपाल ने ये कह दिया कि उनके पास ऐसा कोई पत्र नहीं पहुंचा है।

वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन ने बयान दिया था कि जेल में बंद अरविंद केजरीवाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे में लिखना उनके विशेषाधिकारों का दुरुपयोग है। जिसके बाद मंत्री गोपाल राय ने सामान्‍य प्रशासन विभाग से परमीशन मांगी थी, लेकिन विभाग ने परमीशन देने से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+