21 सितंबर को दिल्ली के सीएम की कुर्सी संभालेंगी आतिशी

Delhi Government Oath: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी मार्लेना अगली मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। 21 सितंबर को आतिशी CM पद की शपथ लेंगी। उनके साथ पूरा मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि आतिशी अकेले ही शपथ लेंगी उनका मंत्रिमंडल बाद में विस्तार किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने राष्ट्रपति और गृह मत्रालय को पत्र लिखकर 21 सितंबर 2024 को आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाने की तारीख प्रस्तावित की थी। इस पर आप ने भी अपनी सहमति जता दी है।

नए चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

आतिशी की कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को भी शामिल होने का मौका दिया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली सरकार के कैबिनेट में 2 पद खाली है। इसे लेकर पार्टी में मंथन का दौर जारी है। सूत्रों की मानें तो किसी दलित चेहरे को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं अरविंद केजरीवाल के करीबी विधायक दिलिप पांडे को भी आतिशी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। आगामी आतिशी मंत्रिमंडल को लेकर आप के फायरब्रांड नेता सोमनाथ भारती का भी नाम तेजी से चल रहा है। भारती मालवीय नगर विधानसभा से विधायक हैं। बीते लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था।

Atishi Marlena

एक नजर आतिशी के सफर पर

आतिशी वर्तमान में वित्त, PWD, जल, उर्जा और शिक्षा जैसे अहम विभागों सहित सबसे अधिक विभाग संभाल रही हैं। पार्टी मुखिया केजरीवाल और सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी ने न केवल मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने का काम किया, बल्कि शासन भी अच्छे से चलाया। चाहे स्वाति मालीवाल द्वारा केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर मारपीट के आरोप का मामला हो या दिल्ली जल संकट आतिशी हर मोर्चे पर नजर आईं। दिल्ली जल संकट को लेकर हरियाणा से दिल्ली के पानी के हिस्से की मांग को लेकर भूख हड़ताल भी की थी। बहुत कम समय में आतिशी ने बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया।

स्कूलों में किया बुनियादी सुधार

आतिशी को दिल्ली की शिक्षा क्रांति को आकार देने वाले शिल्पकारों में माना जाता है। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ ही स्कूल प्रबंधन समितियों का गठन करने की रणनीति तय की, साथ ही निजी स्कूलों को मनमानी फीस बढ़ाने से रोकने के लिए नियमों को सख्त करने के साथ ही हैप्पीनेस पाठ्यक्रम शुरू कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+