ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST के बाद भेजे गए 1.5 लाख करोड़ के नोटिस, आतिशी ने की अब ये मांग
Atishi Marlena: ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशित जीएसटी लगाने और जीएसटी परिषद द्वारा 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी का नोटिस भेजने का दिल्ली सरकार ने विरोध किया। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि आज की बैठक में, मैं इस मुद्दे को उठाऊंगी और जीएसटी परिषद से कहूंगी कि ये नोटिस वापस ले लिए जाएं।
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार 7 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऑनलाइन गेमिंग का मुद्दा उठाया। इस दौरान आतिशी ने बोलते हुए कहा कि हमारे देश की इकोनॉमी को आज स्टार्टअप की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम एक तरफ तो बात करते हुए स्टार्टअप को प्रमोट करने की, बात करते है स्टार्टअप इंडिया जैसी पोलीसिज की।

लेकिन, दूसरी तरफ जीएसटी परिषद कुछ ऐसे फैसले ले रहा है, जो हमारे देश के सबसे बड़े स्टार्टअप को खत्म कर सकता है। आतिशी ने कहा कि आज देश में ऑनलाइन गेमिंग स्टार्टअप सेक्टर में उभरता हुआ सेक्टर माना जाता है। इस सेक्टर में आज 50 हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे है।
इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में 17 हजार करोड़ का विदेशी इन्वेस्टमेंट आया है। लेकिन, जीएसटी परिषद ने हाल ही में एक निर्णय लिया और ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगा दिया। इस उद्योग पर भारी असर पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली ने इस का विरोध भी किया।
उन्होंने बोलते हुए कहा कि अगर किसी स्टार्टअप कंपनी पर 28 प्रतिशत टैक्स लगा दिया जाता है तो उसपर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि जीएसटी परिषद ने भी तय किया कि ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी लगाने की छह महीने बाद समीक्षा की जाएगी। इसमें यह देखा जाएगा कि नियमों में किसी बदलाव की जरूरत है या नहीं।
आतिशी ने कहा कि यह टैक्ट 1 अक्टूबर से लागू हो गया। लेकिन, उससे पहले ही जीएसटी परिषद के जीआई ने सारी ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को पिछले 6 साल के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी के नोटिस भेज दिए। आतिशी ने कहा कि एक इंडस्ट्री जिसकी वैल्यूएशन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 हजार करोड़ है।
ऐसी कंपनी को 1.5 लाख करोड़ के टैक्स नोटिस भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे पूरा सेक्टर खत्म हो जाएगा और विदेशी इस सेक्टर में अपना पैसा इन्वेस्ट नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, 50 हजार से ज्यादा लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इस दौरान आतिशी ने कहा कि इस तरह के नोटिस, जो ऑनलाइन गेमिंग को खत्म करना चाहते है उन्हें खत्म किया जाए।
आतिशी ने कहा कि आज की जीएसटी काउंसिल की बैठक में , मैं इस मुद्दे को उठाने जा रहा हूं। साथ ही, ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के खिलाफ केंद्र सरकार के टैक्स नोटिस का पुरजोर विरोध करूंगी और जीएसटी परिषद से यह सुनिश्चित करने के लिए कहूंगा कि ये नोटिस वापस ले लिए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications