जल बोर्ड केस में सीएम केजरीवाल को मिले समन पर बोलीं आतिशी- ईडी कानून का क्यों नहीं कर रही सम्मान?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के ठेके देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन भेजा था जिसमें सीएम सोमवार को पेश नहीं हुए। डीजेबी से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी के समन पर ना पेश होने पर दिल्ली की जल बोर्ड की मंत्री आतिाशी ने बयान जारी किया।

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा "ईडी लगातार अरविंद केजरीवाल को समन क्यों भेज रही है जबकि उन्होंने समन की वैधता को लेकर अदालत में मामला दायर किया है? अदालत इस मामले पर विचार कर रही है। ईडी कानून का सम्मान क्यों नहीं कर रही है और अदालत के आदेश का इंतजार क्यों नहीं कर रही है?"
बता दें केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (ने इस समन को अवैध बताया है उन्होंने कहा जब जमानत दे दी गई तो ईडी समन क्यों भेज रही है?" नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी को ढाल बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है।
दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मामले में यह मुख्यमंत्री केजरीवाल को जारी किया गया पहला समन था। केजरीवाल ने एक्साइज पॉलिसी केस में भेजे गए नौ समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए नजरअंदाज कर दिया है। उत्पाद शुल्क मामले में भी केजरीवाल के ईडी के सामने पेश होने की संभावना नहीं थी।दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को इस पूरे घटनाक्रम को "गुंडागर्दी" करार दिया था।
आतिशी ने केंद्र सरकार ओर भाजपा को घेरते हुए कहा "अब चुनावी बांड के मामले सार्वजनिक होने के साथ, ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग के माध्यम से एक जबरन वसूली रैकेट चलाया जा रहा है। ईडी और सीबीआई की छापेमारी के बाद विरोधियों को समन भेजा गया और कंपनियों से पैसा लिया गया। विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications