आतिशी बोलीं- केजरीवाल को जेल भेजे जाने पर भाजपा से नाराज है दिल्लीवासी, चुनाव में देंगे करारा जवाब
Arvind Kejriwal Arrest: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।आतिशी ने लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया और दिल्ली के लोागों को जेल का जवाब वोट से देने की अपील की। अरविंद केजरीवाल जी की साजिशन गिरफ्तारी के खिलाफ भी आतिशी ने डोर टू डोर संपर्क किया।

इसके साथ ही आतिशी ने दावा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के लोगों में बहुत गुस्सा है और वे लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देंगे। कालकाजी इलाके में पार्टी के 'जेल का जवाब, वोट से' अभियान में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि लोग समझते हैं कि केजरीवाल को "झूठे" मामले में गिरफ्तार किया गया था।
आतिशी ने कहा दिल्ली के लोग इस बार अपना गुस्सा और रोष 25 मई को वोटिंग के दौरान दिखाएंगे। दिल्ली की जनता खुलेआम कह रही है कि अरविंद केजरीवाल के साथ गलत हुआ है और वह इसका जवाब अपने वोट से देंगे।












Click it and Unblock the Notifications