Atishi Marlena: आतिशी होगी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Atishi Marlena: विधानसभा सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए आज यानी रविवार 23 फरवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। आप मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी गई है।

पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना लिया है। तो वहीं, दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाली CAG रिपोर्ट पर आप नेता आतिशी ने कहा, 'मैंने बतौर सीएम दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को CAG रिपोर्ट भेजी थी।'

Atishi Marlena

ये CAG रिपोर्ट चुनाव से पहले सीलबंद लिफाफे में विधानसभा भेजी गई थी। बीजेपी यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि CAG रिपोर्ट उनकी तरफ से पेश की जा रही है। दिल्ली की जनता में फैलाई जा रही भ्रांति को जनता के सामने लाया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतिशी अब दिल्ली विधानसभा में विपक्षी के नेता की भूमिका निभाएंगी।

बता दें कि आतिशी कालकाजी सीट से विधायक है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने दिल्ली सीएम का पद संभाला था। बतौर सीएम आतिशी के कामकाज के चलते पार्टी के अंदर भी उनका कद और बढ़ गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे पार्टी के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन, आतिशी अपनी कालका जी सीट को बचाने में कामयाब रही थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर मजबूत महिला चेहरा होने के नाते बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। तो वहीं, महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने विपक्ष की ओर से महिला चेहरे के रूप में आतिशी को उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+