आतिशी मार्लेना ने दिवाली वाली मिलन कार्यक्रम में की शिरकत

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने शनिवार को दिवाली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सिंधी अकादमी की ओर से आयोजित किया गया था। आतिशी मार्लेना ने इस कार्यक्रम की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए आतिशी ने हर किसी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

आतिशी मार्लेना ने कहा ईस्ट ऑफ़ कैलाश में अरविंद केजरीवाल सरकार के सिंधी अकादमी द्वारा आयोजित दिवाली मिलन में भाग लिया। इतने प्रेम, उत्साह और ख़ूबसूरती से सरकार और नागरिकों ने साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया है!प्रार्थना है कि इस दिवाली के साथ, सभी जीवन में सत्य और धर्म के पथ पर अग्रसर हो। सभी को शुभकामनाएं!

atishi marlena

बता दें कि दिल्ली में जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है उसको देखते हुए प्रदेश सरकार कई जरूरी कदम उठा रही है ताकि हवा को बेहतर किया जा सके। इसी कड़ी में सरकार की ओर से इस बार भी दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही डीजल गाड़ियों को रोक दिया गया है। सरकार की ओर से रेड लाइट ऑन इजन ऑफ, एंटी डस्ट अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर जिस तरह से विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी हमला बोल रही है उसपर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पलटवार किया है। गोपाल राय ने कहा सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकती है। बाहर से आने वाले लोग यहां दोगुना प्रदूषण फैलाते है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में सरकार लगातार युद्ध स्तर पर प्रदूषण को कम करने के लिए काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+