जरूरत पड़ी तो तिहाड़ जेल से चलाएंगे सरकार: आतिशी मार्लेना
अरविंद केजरीवाल को ईडी का नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। आतिशी मार्लेना ने कहा कि जरूरत होगी तो जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे।
आतिशी ने कहा कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ही बात बोली चाहे भाजपा सीएम को तिहाड़ में डाल दें, लेकिन फिर भी उन्हें किसी भी हाल में इस्तीफ़ा नहीं देना है। भाजपा के षड्यंत्र को जीतने नहीं देना। लोगों ने वोट किसी विधायक या पार्टी को नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को दिया।

लोगों का भरोसा टूटना नहीं चाहिए। हम कोर्ट जाएंगे, कोर्ट से इजाजत लेंगे कि कैबिनेट की बैठक, फाइल्स अफसरों को जेल में उन तक ले जा सकें। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सरकार जेल से चलाएंगे अरविंद केजरीवाल और जेल से भी दिल्ली की जनता के काम को रुकने नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के विधायकों, पंजाब में पार्टी के संगठन और तमाम पार्टी के समर्थकों से चर्चा करेंगे और इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। आतिशी ने कहा कि सबके जुबान पर सिर्फ एक चीज है कि मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी के साथ अति कर दी है। सब यह कह रहे हैं कि बार-बार केस होता है, अरेस्ट होता है तो आम आदमी पार्टी का ही होता है।
पहले विधायकों को गिरफ्तार कर रहे थे, फिर मंत्रियों को गिरफ्तार करने लगे, फिर सांसदों को गिरफ्तार करने लगे। अब मुख्यमंत्री को ह गिरफ्तार करके जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। दिल्ली की जनता देख रही है कि एक आदमी जो दिन रात उनके लिए काम कर रहा है उसके साथ अतिवाद हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications