Delhi Liquor Policy Case: '100 करोड़ तो छोड़िए...1 नए पैसे का सबूत ED के पास नहीं'-AAP
Atishi Marlena: अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने शराब घोटाले को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेस किया। इस दौरान उन्होंने शराब घोटाला को फर्जी घोटाला बताया।

दिल्ली में हुए तथाकथित शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई की जांच लगातार जारी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जहां इस मामले में जेल में बंद हैं तो वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी भी बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में सफाई देने में लगी है। इसी क्रम में आज एक बार फिर से दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राउज एवेन्यू कोर्ट का हवाला देते हुए ईडी की जांच पर सवाल उठाए हैं।
आतिशी ने राउज एवेन्यू कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कथित शराब घोटाले में दो लोगों की जमानत हो गई है। 100 करोड़ छोड़िए, 30 करोड़ छोड़िए, एक नए पैसे का सबूत ईडी के पास नहीं है। उन्होंने इस कथित घोटाले को फर्जी और भाजपा द्वारा मनगढ़ंत घोटाला बताया। आतिशी ने कहा कि जज ने पैरा 74 में अपने ऑर्डर में स्पष्ट कहा कि ईडी के पास कैश में पेयमेंट के रूप में देने कोई सबूत नहीं है।
यहां देखें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस
अरविंद केजरीवाल से 16 अप्रैल को सीबीआई ने की थी पूछताछ
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया था। केजरीवाल से करीब 9 घंटे की पूछताछ हुई थी। पूछताछ के बाद उन्होंने कहा था कि मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। पूरा कथित शराब घोटाला झूठी और घटिया राजनीति है। आम आदमी पार्टी 'कट्टर ईमानदार पार्टी' है। वे आप को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।












Click it and Unblock the Notifications