मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं फिर भी वो जेल में: आतिशी मार्लेना
केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आतिशी मार्लेना ने कहा कि हम अभी 30-40 फीसदी ही काम अपनी क्षमता के अनुसार कर रहे हैं, हम अभी भी अपनी क्षमता के अनुसार पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं। केंद्र की ओर से हमे हमेशा बाधा का सामना करना पड़ता है।
अगर ये हमारे काम नहीं रोकते तो कई काम अच्छे हो सकते हैं। दिल्ली देश की राजधानी है, ऐसे में कोई यहां आए तो उसे जबरदस्त महसूस होना चाहिए। जब आप दुनिया के किसी बड़े शहर में जाते हैं तो आपको काफी अलग महसूस होता है, लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं हो पा रहा है।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि पिछले एक दो साल में हमारे लिए बड़ी चुनौती रही है कि हमारे तीन बड़े नेता जेल में हैं। हम बहुत ही छोटी पार्टी हैं, ऐसे में हमारे परिवार के सबसे करीबी तीन लोग जेल में हैं। किसी भी केस में कोई भी सबूत नहीं है।
पुरानी फिल्मों में होता था कि तारीख पे तारीख दिखाया जाता था, आज वही हो रहा है। सत्येंद्र जैन को देखिए, उन्होंने देश को मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था दी, वो आदमी एक साल से ज्यादा जले में रहा। 8 महीने तक उन्हें इलाज नहीं मिला। जब उन्हें मेडिकल बेल मिल तो वह सीधा जेल से अस्पताल पहुंचे।
जब मैं उनसे मिली तो देखकर विश्वास नहीं हुआ कि इस आदमी का इस सरकार ने क्या हाल बना दिया। वो चल नहीं पा रहे थे। सत्येंद्र जैन के पिता की मौत के 24 घंटे के भीतर कोरोना काल में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रहे थे, आज वह चल भी नहीं पा रहे हैं।
मनीष सिसोदिया को देख लीजिए उनके घर से एक चवन्नी भी नहीं मिली, उनके घर, पैतृक गांव से इन लोगों को कुछ नहीं मिला, वह छह महीने से अधिक समय से जेल में हैं। मुझे नहीं लगता है कि गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में कोई अंतर नहीं है।
ये लोग अपने विपक्ष को हर तरह से खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं, यह हमारे देश को बर्बाद कर रहा है। अगर आप अच्छा काम कर रहे हैं तो आपको विपक्ष पर इस तरह से हमला करने की क्या जरूरत है। क्यों आप ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications