आतिशी जी को गालियां देकर CM आवास से निकाला, अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

Delhi Election 2025: दिल्ली के सियासी दंगल का आज ऐलान हो गया। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने साझा कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मुझसे दो बार आवास छीना। लेकिन मुझे जरुरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर रहूंगी।

अब CM आवास विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है इसलिए गंदी राजनीति कर रही है।

Arvind KejriwalA

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, तीन महीने के भीतर BJP ने मुख्यमंत्री आतिशी जी को फिर से मुख्यमंत्री आवास से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि आतिशी जी को गालियाँ देकर उन्हें घर से बाहर निकालकर ये लोग अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं। BJP दिल्ली का चुनाव बुरी तरह से हार रही है और इसलिए ये लोग ऐसी गंदी राजनीति पर उतर आए हैं।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया था। आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर दो बार मेरा आवास छीना गया। इन्हें लगता है कि मेरा घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, हमारे परिवार के साथ निचले स्तर की बातें करने से वो दिल्ली वालों के लिए काम रोक देंगे। मैं दिल्लीवासियों से कहना चाहती हूं कि आपके काम नहीं रुकेंगे। दोगुने जज्बे के साथ काम करुंग और जरुरत पड़ी तो जनता के घर रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+