दिल्ली के बस मार्शलों को मिला आतिशी सरकार का दिवाली तोहफा, मिलेगी ये नई जिम्मेदारी
Delhi Bus Marshal Job: दिल्ली की आतिशी सरकार दीवाली से पहले बस मार्शलों को बड़ी सौगात देने जा रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने 24 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Pollution से युद्ध के लिए चार महीनों के लिए बस मार्शलों को नौकरी दी जाएगी।
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा, जितने भी बस मार्शल भाई बहन हैं, जो लड़ाई आपके लिए अरविंद केजरीवाल लड़ रहे थे, उसके नतीजे आने लगे हैं। आप सबको दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए आने वाले चार महीनों के लिए नौकरी दी जाएगी। केजरीवाल जी इन सबके साथ खड़े हैं, हम इनके लिए लड़ेंगे, इनकी नौकरियां बहाल करा कर मानेंगे।

उन्होंने कहा, पूरे देश ने देखा कि कैसे दिल्ली के गरीब बेटे बेटियां जो अलग अलग महकमों में छोटी-छोटी नौकरियां कर रहे थे उन्हें BJP की केंद्र सरकार के इशारे पर एक घटिया राजनीति और षड्यंत्र के तहत नौकरी से निकाल दिया गया।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झूठे मुकद्दमों की प्रताड़ना, BJP नेताओं की लात खाकर भी बस मार्शल नहीं झुके और आज केंद्र सरकार को उनके संघर्ष के आगे झुकना पड़ा। केंद्र सरकार को मानना पड़ा कि दिल्ली सरकार इन कर्मचारियों को काम पर भेज कर इनकी तनख्वाह दे सकती है।
केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि LG जब किसी मामले पर चिट्ठी लिखते हैं तो Expert की तरह लिखते हैं और पेड़ काटने के लिए कोर्ट की इजाज़त चाहिए वो उन्हें पता नहीं है। बस मार्शल को नौकरी अरविंद केजरीवाल जी ने दी थी, जो नौकरी देगा वो नौकरी से निकालेगा नहीं। जिन्होंने षड्यंत्र किया उन्होंने नौकरी से निकाला।
दिल्ली में 10 हजार से अधिक बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे को लेकर आप और बीजेपी के बीच ठन गई है। मार्शलों को नवंबर 2023 में उनके पद से हटा दिया गया था। आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने एलजी से मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन उन्हें एलजी का वक्त नहीं मिला। इसे लेकर सीएम आतिशी और बीजेपी विधायकों की बैठक हुई थी लेकिन कोई नहीं निकला।












Click it and Unblock the Notifications