दिल्‍ली में हो रहे जल संकट को लेकर आतिशी ने फिर हरियाणा को ठहराया जिम्‍मेदार

दिल्‍ली के लोग भीषण गर्मी में जल संकट क्षेल रहे हैं। दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने एक बार हरियाणा सरकार को इसके लिए जिम्‍मेदार ठहराते हए कम पानी की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है।

आतिशी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर कहा हरियाणा आवश्यक 1050 क्यूसेक पानी नहीं छोड़ रहा है। हरियाणा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में 23 मई से पानी छोड़ने में लगातार कमी आने की बात कही गई है। 25 मई को चुनाव हुए थे, उस दौरान पानी की आपूर्ति काफी कम रही थी।

atisi

आतिशी ने कहा अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में 1000 MGD पानी का प्रोडक्‍शन होता है जो यहां की मांग को पूरा करता है वहीं 10 जून का आंकड़ा बताता है कि दिल्ली में पानी का प्रोडक्‍शन 958 MGD पर है। इसका मतलब दिल्ली में 40-45 MGD पानी का कम प्रोडक्‍शन हो हो रहा है।

आतिशी ने कहा इसी वजह राजधानी के कई हिस्‍सों जल संकट हो रहा है क्योंकि जो दोनों मुख्य जलापूर्ति स्त्रोत हैं, उनमें पानी की कमी हो रही है। इसके साथ उन्‍होंने बताया रेवेन्यू डिपार्टमेंट की जो 'क्विक रिस्पॉन्स टीमें' हमने बनाई थी वो पानी के रिसाव की जांच के लिए आज से अपना काम शुरू कर रही हैं..."

इसके साथ ही आतिशी ने उपराज्यपाल के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सारा पानी हरियाणा से आ रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि मुनक नहर का रखरखाव हरियाणा की जिम्मेदारी है और टैंकरों से पानी की चोरी उनकी जानकारी में हो रही है।

आतिशी ने उपराज्यपाल और भाजपा पर आरोप लगाया कि वे इसकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार पर डाल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली में टैंकर चोरी की घटनाएं हो रही हैं तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।
आगे के बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+