'मैडम आपकी लिपस्टिक बड़ी प्यारी लग रही है', फिर ASI का जो हाल महिला ने किया वीडियो में देखिए
दिल्ली। देश की राजधानी में एक पुलिसवाले को महिला की लिपस्टिक पर कमेंट करना महंगा पड़ गया। जैसे ही पुलिसकर्मी ने कमेंट किया महिला उसको लताड़ लगाने लगी जिसके बाद वह उसके पैर छूकर माफी मांगने लगा। इस पूरी घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।

सफाई कर रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, पीसीआर में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने सड़क की सफाई कर रही महिला के पास जाकर कमेंट कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने सफाईकर्मी महिला की लिपस्टिक की चर्चा करते हुए टिप्पणी की जिसको सुनने के बाद वह भड़क गई। महिला ने पुलिसकर्मी को पकड़कर विरोध करना शुरू किया तो लोग वहां जमा होने लगे। उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पैर छूकर माफी मांगने लगा एएसआई
कमेंट से गुस्साई महिला ने जब एएसआई को फटकारना शुरू किया तो वहां भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख एएसआई अपनी उम्र का हवाला देते हुए महिला के पैर छूकर माफी मांगने लगा। वीडियो जब आलाधिकारियों तक पहुंचा तो एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया। एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।

वीडियो में क्या दिख रहा?
वीडियो में महिला एएसआई को धक्का देते दिख रही है और उसे डांट रही है। महिला कह रही है कि यह गाड़ी से उतरकर मुझे बोल रहा है कि तेरी लिपस्टिक बड़ी प्यारी लग रही है। भीड़ में मौजूद लोग भी पुलिसकर्मी को डांटते हुए कह रहे हैं कि महिला सफाईकर्मी है तो क्या उसको कुछ भी बोल दोगे? एएसआई के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी खड़ा दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications