केजरीवाल का तीखा हमला, प्रवेश वर्मा की तस्वीर वाला पैकेट शेयर कर लिखा- 'BJP के सामने चुनाव आयोग भी बेबस है'
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही एक बार फिर से प्रवेश वर्मा को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई है। शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कल ही हमने चुनाव आयोग को शिकायत की थी कि खुले आम पैसे बांट रहे हैं, jobs रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, चश्मे बांट रहे हैं।
"आज खुले आम चादरें बांटनी शुरू कर दीं"
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, कल ही हमने चुनाव आयोग को शिकायत की थी कि खुले आम पैसे बांट रहे हैं, jobs रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, चश्मे बांट रहे हैं। आज खुले आम चादरें बाँटनी शुरू कर दीं। क्या चुनाव आयोग कुछ करने की हिम्मत कर पाएगा? या बीजेपी के सामने चुनाव आयोग भी बेबस है?

बता दें कि गुरुवार 09 जनवरी को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए।' साथ ही, केजरीवाल ने उनके घर पर छापा मारने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि AAP की तरह से हम चुनाव आयोग से मिले। नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिन में 5500 वोट कटने के लिए आ गए हैं।
जब उन लोगों को बुलाया गया तब उन्होंने बताया कि हमने कोई अर्जी नहीं दी थी। इसके साथ-साथ 15 दिन में नई दिल्ली विधानसभा में 13,000 नए वोट बनने कई अर्जी आई है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा खुलेआम उड़ा रहे कानून की धज्जिया रहे है।












Click it and Unblock the Notifications