आज ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नोटिस भेजकर 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी करार देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश होने के लिए नहीं जा रहे हैं। वह आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ईडी ने यह नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा है। उन्होंने कहा कि यह नोटिस इस बात को सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि आगामी चार राज्यों में मैं चुनाव प्रचार ना कर सकूं।

गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन केजरीवाल ने इस समन को गैरकानूनी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि ईडी केजरीवाल को फिर से नोटिस जारी कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी ने ईडी की नोटिस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करनी चाहती है।

वहीं अरविंद केजरीवाल के जवाब पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है लिहाजा पार्टी के शीर्ष नेता जांच एजेंसी और कोर्ट को जवाब देना चाहिए। वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी बिना किसी नियम और कानून के कार्रवाई कर रही है। वह किसी को भी समन कर लेती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आखिर कब ईडी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी करेगी। जिन नेताओं के नाम भ्रष्टाचार के मामलों में आते हैं आखिर उनके खिलाफ ईडी क्यों नहीं कार्रवाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+