नए साल पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने अपनी पदयात्रा के दौरान बड़ी घोषणा कर दी है। इस योजना से दिल्‍ली की लाखों महिलाओं को सीधा फायदा होगा। पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री महिला सम्‍मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की शुरुआत जल्‍द ही कर दी जाएगी। दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा चलाई जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री महिला सम्‍मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने 1000 रुपया देने की योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया जल्‍द ही शुरू हो जाएगी। केजरीवाल बुराड़ी में पदयात्रा कर रहे थे। वहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। पूर्व सीएम ने इस मौके पर कहा कि इस योजना के तहत उन्‍हीं महिलाओं का रजिस्‍ट्रेशन होगा जो दिल्‍ली की वोटर हैं। योजना का लाभ लेने के लिए यह पहली शर्त है। इसके अलावा लाभार्थी महिला का उम्र 18 साल से ज्‍यादा होनी चाहिए। दिल्‍ली की आप सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 की बजट में मार्च में मुख्‍यमंत्री महिला सम्‍मान योजना का उल्‍लेख किया गया था। इसके लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया था।

Arvind Kejriwal

उन्होंने मह‍िलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए काम कर रहा हूं। जल्द ही आपके बैंक खाते में 1000 रुपये क्रेडिट होने शुरू हो जाएंगे। रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस जल्‍द ही शुरू कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, इसके लिए सिर्फ एक शर्त है। आवेदक का दिल्‍ली का रजिस्‍टर्ड वोटर होना जरूरी है। जो वोटर नहीं है उनकी मदद स्‍थानीय विधायक करेंगे।

दरअसल, महाराष्‍ट्र में लाड़ली बहिन योजना को महायुति की जीत में योगदान माना जा रहा है। दिल्‍ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी लगातार अपनी रणनीतियों पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+