'कपिल मिश्रा मेरे जिस जीजा पर आरोप लगा रहे, उनकी मौत हो गई है'

सुनीता ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे जिस जीजा पर वो भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैंस वो तो इस दुनिया में भी नहीं रहे।

नई दिल्ली। पूर्व मंत्री कपिल शर्मा के अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने और अपने रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के आरोपों के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने उनको फटकार लगाई है। सुनीता ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे जिस जीजा पर वो भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैंस वो तो इस दुनिया में भी नहीं रहे।

'कपिल मिश्रा मेरे जिस जीजा पर आरोप लगा रहे, उनकी मौत हो गई है'

सुनीता ने मिश्रा को कहा पागल

सुनीता ने मिश्रा को कहा पागल

सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट किया कि मेरे बहनोई सुनील बंसल रविवार को देहांत हो गया है और ये बेवकूफ आदमी एक लिखी लिखाई कहानी बिना सोचे समझे पढ़ रहा है।

कब हुई बंसल की मौत?

कब हुई बंसल की मौत?

अरविंद केजरीवाल के साढू सुनील बंसल की मौत रविवार को गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में शुगर लेवल बढ़ने से मौत हो गई। मिश्रा का आरोप है कि केजरीवाल ने अपने साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल की लैंड डील कराई थी, जिसमें अनियमित्ताएं हुईं और उनको वित्तीय फायदा पहुंचाया गया।

आप नेता भी कपिल पर हमलावर

आप नेता भी कपिल पर हमलावर

मामले को लेकर आप नेता कपिल मिश्रा पर हमलावर हैं। संजय सिंह ने ट्वीट किया कि क्या अपनी बौखलाहट में कपिल मिश्रा इतनी भी मर्यादा भूल गए की आज ही अरविंद जी के साढ़ू बंसल जी का निधन हुआ और आज ही उन पर ऐसे आरोप लगा दिए। आप की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप पांडे ने भी कपिल को लताड़ा है।

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का लगाया है आरोप

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का लगाया है आरोप

बता दें कि कपिल मिश्रा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घूस लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी आंखों से देखा था कि सत्येंद्र जैन ने दो करोड़ रुपए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिए थे। ये पैसे मुख्यमंत्री आवास पर दिए गए, और नगद में दिए गए हैं। इन आरोपों के बाद सोमवार को 'आप' विधायक कपिल मिश्रा एसीबी दफ्तर पहुंचे। कपिल मिश्रा ने एसीबी से वाटर टैंकर घोटाले की शिकायत की।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+