अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के विकासपुरी इलाके में हमला हुआ है। आप का आरोप है कि दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा के दौरान भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया।
AAP की तरफ से सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया गया। आरोप है कि भाजपा के कुछ लोग केजरीवाल के पास पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने गुंडों को नहीं रोका।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।"
वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर करारा हमला बोला। उन्होंने हमले के पीछे बीजेपी की साजिश बताया। उन्होंने कहा किदिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान BJP के लोगों ने हमला किया, ये बहुत गंभीर और चिंताजनक है। पहले उन्हें जेल में मारने की कोशिश हुई और अब वो अपनी जनता के बीच जा रहे हैं तो उन पर हमला करवाया जा रहा है। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी हुआ तो उसकी ज़िम्मेदारी सिर्फ BJP ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications