गुरु नानक जयंती पर अरविंद केजरीवाल ने गुरुद्वारा रकाब गंज में टेका मत्था
Guru Nanak Jayanti: देशभर में आज धूमधाम से गुरु नानक जी की 555वीं जयंती मनाई जा रही है। यह त्योहार हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते है।
Recommended Video
इस पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेक समस्त जनमानस के सुख, शांति और कल्याण की कामना की। इस दौरान MLA जरनैल सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

मत्था टेकने के उपरांत अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुरुपर्व की आप सभी को शुभकामनाएं। श्री गुरु नानक देव जी ने जो रास्ता दिखाया है, हम सबको उसी रास्ते पर चलना है। गुरु महाराज सभी को स्वस्थ रखें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
सीएम आतिशी ने भी दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर गुरु पर्व की बधाई दी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी देशवासियों को बधाइयाँ। गुरु नानक देव जी हम सभी को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करने का आशीर्वाद दें। इस अवसर पर आज आतिशी ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेक आशीर्वाद लिया।












Click it and Unblock the Notifications