आर-पार के मूड में अरविंद केजरीवाल, सभी MP-MLA के साथ BJP मुख्यालय की ओर करेंगे मार्च
आम आदमी पार्टी के विधायक, सांसद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय की ओर मार्च करने जा रहे हैं। बिभव कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में ये सभी भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने जा रहे हैं।
आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती दी है कि मैं अपनी पार्टी के सभी विधायक और सांसदों के साथ भाजपा कार्यालय जा रहा हूं, हम सभी को गिरफ्तार कर लीजिए।

स्वाति मालीवाल केस में शनिवार देर रात तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से बिभव कुमार को हिरासत में लिया था।
आरोप है कि वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए वहां पहुंचे थे। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पर आज क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट करेगी।
पूरे मामले में अबतक की बड़ी अपडेट
आप ने आरोप लगाया है कि स्वाति मालीवाल को भाजपा ने ब्लैकमेल करके षड़यंत्र के तहत उन्हें केजरीवाल के घर भेजा था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस है। भाजपा राघव चड्ढा, आतिशी मार्लेना, सौरभ भारद्वाज को भी जेल भेजना चाहती है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा प्रधानमंत्री मोदी आप के नेताओं को जेल भेजने का खेल खेल रहे हैं, उन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल भेजा। अब भाजपा राघव चड्ढा को भी जेल भेजना चाहती है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने सभी सांसद-विधायकों के साथ भाजपा मुख्यालय की ओर रविवार को मार्च करूंगा, ताकि पीएम जिसे चाहे जेल भेज दें।
केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि आप विक्टिम कार्ड खेल रही है, बिभव कुमार को बचाने के लिए ये लोग कुछ भी करना चाहते हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने कम से कम 10 लोगों का बयान लिया है, जिसमे सुरक्षाकर्मी और मुख्यमंत्री आवास के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
ये लोग कथित विवाद के समय वहां मौजूद थे। पुलिस के अनुसार बिभव कुमार से सवाल पूछा गया है कि वह सीएम आवास क्या करने गए थे। पुलिस को शक है कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने पहुंचे थे।
तीस हजारी कोर्ट ने मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने बिभव कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्हें 23 मई को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
एपीपी अतुल श्रीवास्तव ने बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर कहा कि शिकायतकर्ता पब्लिक फिगर है और आप सांसद है, उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है, उनके निजी अंगों पर भी हमला किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमने डीवीआर की मांग की थी, लेकिन हमे एक पेन ड्राइव मुहैया कराई गई। फुटेज को ब्लैंक कर दिया गया है। आई फोन को सबमिट किया गया है, लेकिन आरोपी इसका पासवर्ड नहीं साझा कर रहा है, फोन को फॉरमेट कर दिया गया है।
इस बीच स्वाति मालीवाल ने एकस पर पोस्ट करके लिखा कि आप ने पूरे वीडियो को फोन से डिलीट कर दिया है। पहले बिभव कुमार ने मारपीट की। उसने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी। जब मैंने 112 पर फोन किया, सिक्योरिटी को बुलाने के लिए बाहर गई ये लोग वीडियो बनाने लगे।
मैं चिल्ला रही थी और कह रही थी कि बिभव कुमार ने मुझे मारा है। पूरे वीडियो को एडिट किया गया है। सिर्फ 50 सेकेंड के वीडियो को रिलीज किया गया। अब इन लोगों ने पूरे वीडियो को डिलीट कर दिया। सीसीटीवी फुटेज गायब कर दी। षड़यंत्र की भी सीमा होती है।












Click it and Unblock the Notifications