कैलाश गहलोत ने क्यों छोड़ी AAP? अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक ने बताई वजह
दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot)आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से अलग हो चुके हैं। एक कार्यक्रम में पार्टी छोड़ने को लेकर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आप पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने जवाब दिया है। आप नेताओं ने गहलोत के पार्टी के छोड़ने के पीछे केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
आम आदमी पार्टी से कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से केंद्र को निशाने पर लिया और कहा कि प्रवर्तन निदेशाल और इनकम टैक्स (Income Tax) के अधिकारी लगातार पिछले कई महीनों से गहलोत पर छापेमारी रह रहे थे, जिससे वे दबाव में थे। हालांकि कैलाश गहलोत ने खुद कुछ बोलने से मना कर दिया। उन्होंने अचान माइक अपने सामने दूसरी ओर घुमा दिया।

वहीं जब न्यूज रिपोर्टर ने उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो इससे पहले कि पाठक बोलना शुरू करें, केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए कहा, "आपको जवाब चाहिए, है ना?" पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत माइक्रोफोन अपने बगल में बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक की ओर घुमा दिया और उन्होंने सवाल जवाब दिया।
दुर्गेश पाठक ने कहा, कैलाश गहलोत से कई महीनों से ईडी और आयकर द्वारा पूछताछ और छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने कहा, "उनके (कैलाश गहलोत) पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा दिल्ली चुनाव हार गई है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वे ईडी, सीबीआई और आयकर के आधार पर लड़ रहे हैं और हम लोगों के मुद्दों पर लड़ रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications