अरविंद केजरीवाल को मारा तमाचा

arvind kejriwal
दिल्‍ली। दक्षिणी दिल्‍ली के दक्षिणपुरी इलाके में रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक अज्ञात व्‍यक्ति ने तमाचा मार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। केजरीवाल ने इस घटना के बाद अपने पार्टी के सभी समर्थकों से शंति बनाए रखने की अपील की है।

लोकसभा चुनावी अभियान के तहत अपने समर्थकों के साथ रोड शो कर रहे अरविंद केजरीवाल को दक्षिणपुरी इलाके में करीब साढे बारह बजे एक अज्ञात व्‍यक्ति ने तमाचा मार दिया। इस घटना को देख जहां एक ओर सभी समर्थक स्‍तब्‍ध रह गए वहीं दूसरी ओर अज्ञात व्‍यक्ति ने अरविंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने अज्ञात व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि थप्‍पड़ मारने वाला व्‍यक्ति आम आदमी पार्टी का ही समर्थक है।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद अरविंद ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश को भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त कराने के लिए लड़ रहा हूं। मेरा उद्देश्‍य प्रधानमंत्री बननना नहीं है लेकिन ऐसे कारनामे इस बात का सुबूत देते हैं कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में कई अड़चनें हैं और हमें सभी का सामना करना है। ज्ञातव्‍य है कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता योगेंद्र यादव के मुंह पर उनके ही एक समर्थक ने जन सभा के दौरान स्‍याही पोत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+