'बदनाम करने की साजिश', सुखबीर बादल हमले पर केजरीवाल ने कहा, 'इसके पीछे कई बड़ी ताकतें शामिल'
Arvind Kejriwal: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर आज (04 दिसंबर) जानलेवा हमला हुआ हैं। हमला करने वाले नारायण सिंह चौरा मौका-ए-वारदात पर ही पकड़ लिया गया। वहीं, अब इस घटन पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में एक घटना घटी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन पंजाब पुलिस की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की निंदा करता हूं लेकिन एक बात साफ है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके पीछे कई बड़ी ताकतें शामिल हैं। आज जिस तरह से पंजाब पुलिस ने न सिर्फ इस घटना को रोका बल्कि पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश किया कि कैसे सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा में कानू-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं, खुलेआम गोलीबारी हो रही है, पूरी राजधानी गैंगस्टरों के कब्जे में है, हर जगह नशा बिक रहा है, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं, पूरी भाजपा चुप हो जाती है और उनके शीर्ष नेता कहते हैं कि दिल्ली में अपराध कोई मुद्दा नहीं है, कानून व्यवस्था कोई मुद्दा नहीं है।
इतना ही नहीं, केजरीवाल कहते हैं कि जब मैं सीएम था, मुझ पर दिल्ली की बिजली कंपनियों को अडानी को सौंपने का दबाव बनाया गया था। जब मैंने इनकार कर दिया, तो मैं सोच रहा था कि शायद इसी वजह से मुझे जेल भेजा गया। भाजपा को मेरी चुनौती है कि वे घोषणा करें कि अगर वे सत्ता में आते हैं, तो वे बिजली कंपनियों को अडानी को नहीं सौंपेंगे।
उन्होंने (भाजपा) दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोट काटने की साजिश शुरू की है, मेरे पास सबूत और गवाह हैं। 2 दिन रुको, मैं तुम्हारी पोल खोलूंगा। मैं देश को बताऊंगा कि आपने महाराष्ट्र और हरियाणा में कैसे चुनाव जीते। आपने ईमानदारी से चुनाव नहीं जीते।












Click it and Unblock the Notifications