SC से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल, जेल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आए। उनकी रिहाई से पहले ही तिहाड़ जेल के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सीएम केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई के समय भारी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। जेल से निकलते ही सीएम केजरीवाल का लोगों ने भव्‍य स्‍वागत किया। केजरीवाल ने जेल से जब निकले तो वो पैंट टी शर्ट में नजर आए। जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने उनके स्‍वागत के लिए जुटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं धन्‍यवाद दिया।

Arvind Kejriwal

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा,कल सुबह 11 बजे हम कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और कल दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ से निकलने के बाद कहा कि ''मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया।"

कहा कि हम सबको मिलकर तानाशाही से देश को बचाना है, मैं तन मन धन से लड़ रहा हूं और तानाशाही से संघर्ष कर रहा हूं 140 करोड़ लोगों को भी तानाशाही से लड़ना पड़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+